सदर तहसील के बड़हरी स्थित जंगल में बुधवार दोपहर आग लग गई। पेड़ों से गिरी पत्तियों की वजह से भड़की आग करीब डेढ़ बीघे दायरे में फैल गई। सूचना पर पहुंची पश्चिमशरीरा से दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर और वन कर्मियों के मुताबिक आग से सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ जल गए।
बड़हरी निवासी रामभवन साथियों के साथ जंगल में मवेशी चराने गया था दोपहर करीब 12 बजे जंगल में अचानक आग लगी तो उसने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्र किया। पहले ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुए तो बाहर आकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पश्चिमशरीरा से पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में सौ के करीब पेड़ जलने की उम्मीद है।
घर में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख
सदर तहसील तरमौरा गांव निवासी रामलखन तिवारी के घर में बुधवार की दोपहर आग लग गई। गृहस्वामी का कहना है कि आग लगने से घर के अंदर रखें नौ हजार रुपये और 20 हजार का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी आग पर काबू पा लिया। लेखपाल पंकज यादव ने नुकसान का आंकलन करके तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।