तहसील के सेवढ़ा गांव में सोमवार दोपहर खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीकेज से खपरैलनुमा कच्चे घर में आग लग गई। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और सिलिंडर हटाया। अगलगी की घटना में गृहस्थी का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
सेवढ़ा गांव निवासी वीरेंद्र गौतम पत्नी गुड्डी देवी सोमवार की सुबह खाना बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। आग देखकर गुड्डी ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्यों ने उसे और खुद को किसी तरह बचाते हुए बाहर निकले। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
भुक्तभोगी के मुताबिक अगलगी की घटना में गृहस्थी का सारा सामान जल गया। करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना तहसील प्रशासन को भी दी गई है।