फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मिड डे मील बनाते समय भड़की आग, रसोइया और मासूम झुलसे

विज्ञापन
गैस सिलिंडर से भड़की आग से झुलसी रसोईया निजी अस्पताल में भर्ती। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सिराथू तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निढ़ैया आमद करारी में बुधवार को मिड-डे मील बनाते समय गैस चूल्हे में अचानक आग भड़क गई। इससे रसोइया और उसके साथ मौजूद पांच वर्षीय मासूम झुलस गए। हादसे के दोनों को तत्काल मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय की रसोइया सुनीता देवी बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद पांच वर्षीय ऋतिक भी रसोई में था। प्रधानाध्यापिका नूतन शाकिया ने बताया कि गैस खोलने के बाद जैसे ही रसोइया ने माचिस जलाई, अचानक तेज लपटें उठीं और दोनों आग की चपेट में आ गए। विद्यालयकर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें