फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल स्टोर में लगी आग, दवाओं समेत लाखों का सामान जला

Mon, 18 Mar 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने स्थित एलिसन क्लीनिक में आग लगने के दौरान लगा भीषण जाम। संवाद
विज्ञापन
सदर क्षेत्र में ओसा रोड पर जिला संयुक्त चिकित्सालय के निकट डॉ. अजय राणा की एलिसन क्लीनिक है। इसी में मेडिकल स्टोर भी है। रविवार की रात करीब नौ बजे इस मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिस वक्त घटना हुई, उस समय क्लीनिक बंद थी। अनुमान है कि आग से दवाओं सहित अन्य सामान जल गया। जिसकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्लीनिक से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। इसकी सूचना क्लीनिक संचालक और फायर बि्रगेड को दी। इसी के साथ क्लीनिक का ताला तोड़ कर लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। कुछ देर में एफएसओ अशोक यादव फायर टीम के साथ पहुंचे। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
तब तक वहां रखी दवाओं समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों के राहत कार्य की वजह से ओसा रोड पर आवागमन ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

एफएसओ ने बताया कि उनकी टीम के पहुंचने के पहले ही स्थानीय लोगों ने क्लीनिक का ताला तोड़ कर राहत कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन, आग थम नहीं रही थी। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। क्लीनिक संचालक के आने के बाद ही नुकसान का पता चलेगा।
तेज हुआ धमाका, लोगों ने कहा, फि्रज का कंप्रेशर फटा
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्लीनिक और मेडिकल स्टोर में आग की लपटों के बीच दो बार तेज धमाका हुआ। इस दौरान आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे लोग पीछे हट गए। लोगों ने कहा कि हो सकता है कि वहां रखे फि्रज का कंप्रेशर फट गया हो। धमाके की धमक दूर तक सुनाई दी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इस बारे में एफएसओ ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें