फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम सरीखे मोदी-योगी ने निषाद समाज को लगाया गले : संजय निषाद

Sun, 17 Mar 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने महेवाघाट में निषादराज की प्रतिमा का अनावरण व बरात घर का किया लोकार्पण
विज्ञापन

सांसद बोले- वोट लेने के बाद विधायक नहीं ले रहे समाज की सुध
फोटो- 27, 28
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार निषाद समाज के वोट लेकर उन्हीं पर गोलियां चलवाती थी। मोदी और योगी ने हमारे समाज को ऐसे गले लगाया है, जैसे प्रभु श्रीराम ने निषादराज को गले लगाया था। मंत्री ने शनिवार को महेवाघाट में निषादराज की प्रतिमा का अनावरण व बरात घर का लोकार्पण किया।
सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि निषाद राज की प्रतिमा की स्थापना का संकल्प मैंने वर्ष 2019 में लिया था। इसी विधानसभा के वर्तमान विधायक हैं, जो निषाद समाज का वोट लेकर भी कभी उन्हें याद नहीं करते हैं। यह तक नहीं देखते कि समाज के लोगों की स्थिति क्या है।
विज्ञापन

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा प्रयागराज से आए निषाद समाज के आचार्य पं. इंद्रजीत निषाद, अयोध्या के पं. बल्केश्वर निषाद, चित्रकूट धाम के पं. सुखलाल निषाद, राजन निषाद, सत्यनारायण ने कराई। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष बनारसी लाल निषाद, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भूपेंद्र सिंह पटेल, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बृजेश कुमार निषाद, जिलाध्यक्ष राजकुमार, शांतनु कुमार, विजय कुमार निषाद, धर्मेंद्र कुमार निषाद, नवल कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें