फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शॉर्ट सर्किट से ग्राहक सेवा केंद्र में लगी आग, नकदी और सामान राख

Tue, 07 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कसेंदा गांव में शार्टसर्किट जला कंप्यूटर व अन्य सामान। संवाद
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित ग्राहक सेवा एवं सहज जन सेवा केंद्र में रविवार रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली के इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी शिवबाबू सरोज कसेंदा निवासी मामा के मकान में शिव टेलीकॉम ग्राहक सेवा केंद्र समेत सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था।
रात में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान शिव भवन ने ताला तोड़कर पड़ोसियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक 85 हजार रुपये नकद समेत दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, कैमरा, डेस्कटॉप, लेमिनेशन मशीन, एटीम मशीन, काउंटर, इनवर्टर, पंखा, कुर्सी आदि सामान जल कर राख हो गया। सोमवार सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल योगेंद्र सिंह और उप निरीक्षक भगवान यादव ने घटना की जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें