फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी पर निगरानी समिति के सदस्यों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
FIR on the members of the monitoring committee for ignoring - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अनदेखी पर निगरानी समिति के सदस्यों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

एकांतवासियों की मनमानी पर पर्दा डालना अब महंगा पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। राजनीतिक या फिर अन्य कारणों से एकांतवासियों की मनमानी पर पर्दा डालना अब निगरानी समिति को महंगा पड़ेगा। ऐसा करने पर समिति के सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। रविवार को सभी कोतवालों ने अपने-अपने इलाके में निगरानी समिति के सदस्यों संग बैठक की। सदस्यों को इस बाबत अल्टीमेटम भी दे दिया।
लॉकडाउन के चलते जिले के करीब 28 हजार कामगार गांव लौट आए हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन्हें 21 दिन घर पर क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। देखा जा रहा है कि कामगार एकांतवास के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वे बिना मास्क लगाए गांव में घूमते हैं। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों से झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। एकांतवासियों की मनमानी रोकने के लिए सभी गांवों में निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति का काम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन रोकना है। पुलिस अधिकारियों को खबर मिली है कि समिति के सदस्य राजनीतिक या फिर अन्य कारणों से एकांतवासियों की मनमानी पर पर्दा डाल रहे हैं। मतलब उनकी बेपरवाही की जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर एसपी अभिनंदन ने नाराजगी जाहिर की है। उनके निर्देश पर रविवार को सभी कोतवाली प्रभारियों ने समिति के सदस्यों संग बैठक की। इस दौरान सदस्यों से कहा गया कि कोई घर के बाहर निकलता है या फिर अन्य किसी प्रकार की मनमानी करता है तो तत्काल पुलिस को इत्तला की जाए। ऐसा नहीं करने पर बेपरवाह एकांतवासी के खिलाफ तो एफआईआर दर्ज कराई ही जाएगी। रिपोर्ट समिति के सदस्यों पर भी दर्ज होगी। उम्मीद है कि पुलिस की इस पहल के बाद बेपरवाही रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एकांतवास के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में रविवार को पुलिस ने आठ एकांतवासियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंझनपुर पुलिस ने एक और चरवा पुलिस ने सात बेपरवाहों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया है। एसपी ने बताया कि लापरवाह एकांतवासियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इन दिनों अभियान छिड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें