फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल गोलीकांड में चार पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल गोलीकांड में चार पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला था अकबराबाद गुहौली गांव
फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही है दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली/सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव को सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहलाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

अकबराबाद गुहौली निवासी अवंती त्रिपाठी सोमवार सुबह गांव के बाहर एक स्थान पर मिट्टी की खोदाई करा रहा था। मिट्टी की ढुलाई के लिए उसने गांव के ही शशि कपूर उर्फ बंटा पासी का ट्रैक्टर लगा रखा था। बताया जाता है कि शशि कपूर अपना ट्रैक्टर पड़ोसी राजेंद्र शुक्ला के दरवाजे के सामने से तेज रफ्तार में ले जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसने, उसके भाई राजकुमार और चाचा फूलकुमार ने फायरिंग शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि इन लोगों ने करीब 35 राउंड गोली दागी थी। जिससे पूरा गांव दहल उठा था। गोली लगने से राजेंद्र घायल हो गया था। जिला अस्पताल में भर्ती राजेंद्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके भाई संपूर्णानंद शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने शशि कपूर, राजकुमार, फूलकुमार व रामलखन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें