फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शिक्षक के घर हुई चोरी मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा कुंजीपुर गांव में शिक्षक के घर एक माह पहले हुई चोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश चंद्र मौर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। बीते 23 नवंबर को वह अपने पिता के इलाज कराने के लिए प्रयागराज गए थे। जबकि घर में मां व दो बहन खेत गई थीं। आरोप है कि इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा दो मंगल सूत्र, एक नथिया, कान का झुमका, सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी छागल और 50 हजार रुपये नकद पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें