थाना क्षेत्र के बैरहना (टीकरडीह) गांव की सुखरानी पुत्री रामराज ने बताया कि उसकी शादी बीते 29 अप्रैल को रोही (कशिया) निवासी दशरथ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। मामले की शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र ने समझौता कराया और नौ अक्तूबर 2025 को फिर से महिला को ससुराल भेज दिया।
आरोप है कि 24 अक्तूबर को ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी से की। उनके आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने पति दशरथ, सास गुड्डी देवी, ससुर रामसूरत, ननंद पुष्पा देवी, ममिया ससुर रोशन लाल व ममिया सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है।