फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में पति समेत चार पर केस

विज्ञापन
fir lodged against four people in woman murder case
विज्ञापन
पइंसा। इलाके के मोंगला मजरा पइंसा गांव में रविवार रात हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के भाई की तहरीर पर एफआईआर लिखने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पइंसा थाने के मोंगला गांव निवासी विकास त्रिपाठी वाराणसी में रहकर पुरोहिती का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी पिंकी देवी (27) दो बच्चों को लेकर सास-ससुर के साथ रहती थी। रविवार की रात ससुराल में पिंकी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका के भाई शिवा पुत्र अशोक कुमार निवासी मुबारकपुर गेरिया थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे।
आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर महेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पति, सास, ससुर व देवर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें