फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार को टक्कर मारने वाले डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगरी कड़ा गांव के पास एक माह पहले हुए सड़क हादसे में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा निवासी करवेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई दुर्गेश सिंह दो मार्च की रात रामपुर धमावा स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहा था। जैसे ही वे मोगरी कड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बालू लदे अनियंत्रित डंपर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मुकेश सिंह, शिवा और दुर्गेश सिंह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें