फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, फाड़े कपड़े

Tue, 10 Jan 2017 01:15 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके में रविवार दोपहर घर में एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार की कोशिश की। विरोध पर युवक कपड़े फाड़ दिए। उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसी बीच विवाहिता ने शोर मचा दिया। युवक ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता रविवार दोपहर घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने के लिए गया था। इसी दौरान बहाने से मोहल्ले का युवक पहुंचा और जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। विवाहिता के विरोध करने पर हैवान बना पड़ोसी उसके कपड़े फाड़ दिए। विवाहिता के शोर पर लोगों को आते देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता थाने पहुंची और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें