फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवशंकर सिंह हत्याकांड में आठ महीने बाद हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवशंकर सिंह हत्याकांड में आठ महीने बाद हुई एफआईआर
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मेड़ुआ सलेमपुर गांव में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। चर्चित शिवशंकर सिंह हत्याकांड में बुधवार को अदालत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के मलवारा गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे शिवशंकर का विवाह आठ फरवरी 2018 को सरायअकिल इलाके के मेड़ुआ सलेमपुर में उमा देवी पुत्री राजेंद्र से किया था। आरोप है कि शादी के 15 दिन बाद ही उमा मायके चली गई। इसके बाद ससुराल गई ही नहीं। इसे लेकर रिश्तेदारों की पंचायत हुई। निर्णय के आधार पर 23 अक्तूबर को उमा ने बुला ले चलने के लिए फोन करके शिवशंकर को मायके बुलाया। आरोप है कि वहां उमा, मां सुशीला, पिता राजेंद्र, और भाई प्रीतम ने मिलकर शिवशंकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीड़ित पिता की मानें तो आरोपियों के खिलाफ तभी उसने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। बुधवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें