फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नथन सरोज हत्याकांड में पत्नी व दो बेटों पर एफआईआर

Mon, 30 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजरौली गांव में नथन सरोज की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दूसरी पत्नी के बेटे राहुल की तहरीर पर पहली पत्नी कलुटिया और उसके दो बेटों लवलेश व झुरई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था, जो हाल के दिनों में और गहरा गया था। नथन सरोज अपनी बची हुई जमीन का बंटवारा सभी बेटों में बराबर करना चाहता था, जबकि पहली पत्नी के बेटे दूसरी पत्नी के बेटे को हिस्सा देने के पक्ष में नहीं थे।
इसी बात को लेकर शनिवार शाम कहासुनी हुई। आरोप है कि बाद में लवलेश, झुरई और उसकी मां ने मिलकर नथन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चित्रकूट और कौशाम्बी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है और कुछ अहम जानकारी भी मिली है।
कलुटिया नहीं चाहती थी बहन पति के साथ रहे

घटना के बाद गांव में चर्चा है कि नथन की शादी करीब 40 साल पहले मंझनपुर नगर पंचायत के गौरा गांव में हुई थी। ससुराल में कलुटिया सबसे बड़ी थी। उसके बाद तीन अन्य बहनें और एक भाई था। भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद से गौरा की चार बीघे की संपत्ति सभी बेटियों के नाम पर आ गई।
नथन की साली (दूसरी पत्नी सावित्री ) की शादी करारी क्षेत्र में हुई थी। उसकी अपने पति से नहीं बनी। इसके बाद वह कलुटिया के घर रहने आ गई। यही पर नथन से उसकी नजदगी बढ़ी और दोनों साथ रहने लगे। कलुटिया ने शुरूआत से इसका विरोध किया। वह नथन के साथ सावित्री के रहने को कभी मंजूरी नहीं दे रही थी। इसको लेकर उनके बीच लंबे समय से मनमुटाव भी चल रहा था। समय के साथ कलुटिया भी पति के विरोध में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें