फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पति की पीटकर हत्या करने के मामले में पत्नी व तीन सालों पर एफआईआर

Fri, 28 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोसम इनाम में शव पहुंचने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
विज्ञापन
बारा। सरायअकिल के सुरसेनी गांव में ससुरालियों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में मां की तहरीर पर पत्नी और तीन सालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव का शिवमूरत 21 नवंबर को सरांयअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेनी गांव में पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। आरोप है वहां पति-पत्नी के झगड़े को लेकर ससुरालियों ने जमकर पीट दिया। हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई थी। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पत्नी गीता देवी, साले सुरजीत, राज व अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी वीर प्रताप का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें