क्षेत्र के ग्राम बरलहा में बीती रात चोरी की दो बड़ी वारदात सामने आई है। तीन फरवरी की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने एक ही समय पर दो घरों को निशाना बनाया। पीड़ित राजबहादुर पुत्र ननकू लाल पासी के घर की कुंडी काटकर अंदर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र और चांदी की चेन चोरी कर ली।
इसी दौरान बगल में रहने वाली जगरानी देवी के घर में भी चोरों ने ताला तोड़कर चावल से भरी बोरी और बक्सा उठा ले गए। घटना के समय पीड़ित की भाभी बच्ची देवी ने गली की लाइट की रोशनी में चार लोगों को चोरी का सामान लेकर गांव के पश्चिम दिशा की ओर जाते देखा और पहचान की। तहरीर के आधार पर थाना करारी पुलिस ने रामलाल, सनी देवल और कडेदीन को नामजद करते हुए एक अज्ञात साथी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।