फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में 57 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 57 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें 15 नामजद और 42 अज्ञात आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही नामजद समेत अन्य आरोपी घरों से फरार हैं। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। मंगलवार दोपहर फकीराबाद मोहल्ले में पावर हाउस के पास जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया।
सूचना पर सरायअकिल थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने एक पक्ष से आशीष जायसवाल, दीपक जायसवाल, मोनू, पिंटू, रवि, बबलू साहू, नत्थू दिवाकर, धीरज दिवाकर, बुद्धराम, नीरज और राजू तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से चंद्रशेखर मौर्य, श्रवण कुमार, दीपक पुरी और विजय दत्त मिश्रा उर्फ राजा समेत अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय दत्त मिश्रा निवासी बसुहार, दीपक जायसवाल, रवि साहू, बबलू, पिंटू, नीरज दिवाकर, राजू और नत्थू निवासीगण फकीराबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना से दो दिन पहले तहसील में एसडीएम ने दोनों पक्षों को निर्माण कार्य रोकने, दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें