फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमिधरी पर कब्जा करने में महिला सहित 16 लोगों पर प्राथमिकी

Fri, 12 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। नगर पंचायत के वार्ड एक नया नगर में भूमिधरी पर जबरन कब्जा करने के मामले में सैनी पुलिस ने महिला सहित 16 लोगों पर प्राथमिक दर्ज की है। काश्तकार ने एसडीएम से मामले की शिकायत की थी। इस पर राजस्व टीम की जांच के बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

सिराथू के शिवाला वार्ड एक निवासी विनीत कुमार पांडेय ने एसडीएम योगेश कुमार गौड़ व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नया नगर मोहल्ले में उनकी भूमिधरी है। इस पर मोहल्ले के लोगों ने कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवॉल तोड़कर दरवाजा लगा लिया। विरोध करने पर मारपीट व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जिस पर राजस्व निरीक्षक मिथलेश पाल व लेखपाल मुकेश पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ गाटा की पैमाइश कर कब्जा होने की रिपोर्ट भेजी थी। मामले में पुलिस ने नया नगर वार्ड की शोभा देवी, सुनील कुमार, कुलदीप, राजकुमार उर्फ राय, दूखी, सुनील, विश्राम, बब्लू, अशोक, नरेश, राम भवन, गनेश, ननका, दयाराम, दिलीप, राजकरन पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें