फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध बालू भंडारण करने वालों पर पांच-पांच लाख का जुर्माना

Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर गांव में कुछ दिन पहले अवैध बालू भंडारण स्थल पर बने बड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद खनन विभाग और प्रशासन ने दो संस्थाओं पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाकर लगभग छह हजार घनमीटर बालू को सीज कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार की जांच में पाया गया कि ग्राम कादिरपुर नेवादा की में प्रयागराज के सेमरी खनन पट्टा क्षेत्र से टीवीआरओएस फर्म टेक्नोलॉजी के प्रो. शाकामुरी नवीन की तरफ से बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बालू का भंडारण हो रहा था। मौके पर लगभग 6000 घनमीटर बालू मिला, जिसे सीज करते हुए परिवाद दायर किया गया और नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई।

बालू प्रयागराज के सेमरी घाट से उठाई गई थी, इसलिए जिलाधिकारी प्रयागराज को भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। इसके अलावा ग्राम पुरखास में भी अवैध बालू का भंडारण मिला। प्रशासन ने वहां भी भंडारित बालू को सीज करते हुए परिवाद दायर कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ पांच रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जांच में दो स्थानों पर अवैध बालू भंडारण की पुष्टि हुई है। नियमानुसार भंडारित बालू को सीज कर परिवाद दायर किया गया है और नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। बिना अनुमति भंडारण करने वाली दोनों फर्म पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामले में संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।- चंद्रप्रकाश जायसवाल, जिला खनन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें