फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रजिस्ट्री दफ्तर में मारपीट, वीडियो वायरल

Fri, 16 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर में हंगामा लोग
विज्ञापन
सिदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर बृहस्पतिवार की शाम जमकर हंगामा हुआ। रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

तहसील के नाग चौरी का पूरा निवासी दिलीप ने अपने पांच भाइयों के साझे की जमीन का सौदा गांव के ही एक कामता से किया था। इसका बैनामा मंगलवार को तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर में हो रहा था। चार भाइयों ने दस्तावेज पर दस्तखत कर दिए थे। दिलीप की बारी आते ही रजिस्ट्री दफ्तर के कंप्यूटर का सर्वर चला गया। इससे दिलीप के हस्ताक्षर दस्तावेजों पर नहीं हो सके।
बृहस्पतिवार को कामता और उसके परिवार के लोग दिलीप को रजिस्ट्री दफ्तर लेकर पहुंचे। करीब ढाई बजे नंबर आने पर दिलीप रजिष्ट्रार के सामने पहुंचा और बिना तीन लाख रुपये लिए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसे लेकर दफ्तर के भीतर विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर कामता व उसके परिजन मारपीट करने लगे। दफ्तर के आसपास भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस दोनों पक्ष के 6 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध दशा में लगी आग में सामान जला, किशोर झुलसा
कोतवाली के बरुआ निवासी यशवंत का एक घर खेतों के बीच बना है। बुधवार की शाम अचानक झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। जानकारी होते ही वहां रहे यशवंत के पिता बृजलाल मौर्य ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों के सहयोग से किसी तरह छह बकरियों को बाहर निकाला गया। आग के धुएं में चार बकरियां बेहोश हो गईं। आग से घर में रखी हजारों की सामग्री जल गई। वहीं, आग पर काबू पाने के प्रयास में गांव का एक किशोर गुड्डा भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें