फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: झगड़े ने जुदा की राहें...आखिरी कोशिश और आई मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी झगड़े के बाद एक-दूसरे जुदा हुए दंपती को महिला थाना पुलिस की कोशिश से मिलाया गया। पिपरी व मंझनपुर इलाके के दो दंपती के रिश्तों में पुलिस ने फिर से मिठास घोल दी है। महिला पुलिस कर्मियों की आखिरी कोशिश रंग लाई और दोनों दंपती फिर ने एक साथ रहने पर राजी हुए।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव के मंजूर अहमद की बेटी अजमी की शादी 17 फरवरी 2023 को सरायअकिल कस्बे के आजादनगर निवासी इदरीश के बेटे मो. आरिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन होने लगी। अजमी ने इस बात की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने 20 जनवरी 2023 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। दोनों पक्षों को महिला थाने पर बुलाया गया।
एसओ नीलम राघव ने महिला मुख्य आरक्षी शिवकली व आरक्षी विद्या यादव के साथ दोनों पक्ष को काफी देर तक समझाया। अंत दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए। इसी तरह मंझनपुर कोतवाली के पाता गांव की सिमरन की शादी 2020 में कांशीराम कॉलोनी के सलमान के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद सिमरन ने एक बच्ची को जन्म दिया। सिमरन में भी महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से भगा दिया। इन्हें भी थाने पर बुलाकर समझाया गया तो दोनों ने फिर से साथ रहने का फैसला लिया। 15 दिनों में फीड बैक लेने के लिए इन्हें फिर से बुलाया गया।
दो महीने में 65 शिकायती पत्र आए, 52 दंपती का हुआ समझौता
महिला थाना में एक जनवरी से 27 फरवरी तक कुल 65 शिकायती पत्र आए। इनमें से 52 दंपती में समझौता हो गया और वह एक साथ रहने को राजी हो गए। सात मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। जबकि छह मामलों को संबंधित थानों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें