फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों का डटकर करें मुकाबला : डॉ दीप्ती

विज्ञापन
Fight against the odds: Dr. Deepti - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मनचलों का डटकर करें मुकाबला : डॉ. दीप्ती
विज्ञापन

1000 से अधिक छात्राओं ने किया सामूहिक प्रदर्शन
धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में हुआ मिशन साहसी कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सोमवार को मिशन साहसी के तहत प्रदर्शन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों ने हिस्सा लिया। धर्मा देवी इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और डीडी कॉन्वेंट स्कूल केन कानेमई की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रज्जू भैया विश्विद्यालय की उप कुलसचिव डॉ. दीप्ती मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन साहसी के माध्यम से वह अपने को सफल बनाएं । उन्होंने छात्राओं से मनचलों से डरने की बजाय डटकर सामना करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एसओ मंझनपुर गायत्री देवी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद और हमारा मिशन एक ही है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन कुमार, चंद्रदत्त शुक्ला, निधि त्रिपाठी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए सबल बनने का आग्रह किया। राष्ट्रीय स्तर पर रायफल शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली धर्मा देवी विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख आयुष साहू ने किया। इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, गौरव साहू, शैलेश अग्रहरि, आकाश साहू, आलोक शुक्ला, करुणेश त्रिपाठी, रत्नेश विश्वकर्मा, अनुराग पांडेय, कृष्ण कुमार शर्मा, शिप्रा मौर्या, तान्या केशरवानी, मुस्कान अग्रहरि, आरती यादव, रितिक केशरवानी, दिलीप गुप्ता, रामशंकर सिंह, आदित्य द्विवेदी, अनुपम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें