नेवादा। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की एक युवती को उसके मंगेतर ने कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। अंतरंग संबंधों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। सोमवार को युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।
इलाके के एक गांव की एक युवती ने बताया कि पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ सन् 2018 में उसकी सगाई हुई थी। सगाई में युवती के पिता ने साठ हजार नकद समेत कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को उपहार दिए। कोरोना काल आने पर उसने शादी टाल दी, लेकिन मंगेतर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
उसके अंतरंग संबंधों की वीडियाे भी बना ली। आरोप है कि अब आरोपी शादी से मुकर रहा है। शादी का दबाव बनाने पर वह उसे सोशल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दे रहा है।