फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के बाहर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव में घर के बाहर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बरैसा गांव निवासी मुखिया सरोज (75) की रविवार रात मौत हो गई थी। मुखिया के परिजन पड़ोसी लछिन पटेल के घर के सामने अंतिम संस्कार के लिए कब्र खोद रहे थे। विरोध करने पर मुखिया सरोज के परिजन उग्र होकर दरवाजे के सामने ही कब्र बनाने की जिद करते हुए बवाल करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे हीरालाल, आनंदी, दशरथ, रमेश, अनिल, भुलई, धीरज, धर्मेंद्र, बनारसी, सूर्य कमल, चंद्रेश, रमाकांत, कुलभूषण, कुलजीत, बाबूलाल, लक्ष्मी सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन





घर के सामने शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए हैं। उपद्रव कर रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेजा गया है। लछिन पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।- अभिलाष तिवारी, थानाध्यक्ष पश्चिमशरीरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें