फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुखार के बाद शरीर पर पड़े छाले, मासूम की मौत

Fri, 16 Feb 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कसेंदा गांव में बुखार के साथ शरीर पर छाले पड़ने से पीड़ित एक मासूम की बुधवार की रात मौत हो गई। इस बीमारी के बारे में लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, चिकित्सक इसे किसी दवा का रिएक्शन मान रहे हैं।
विज्ञापन

कसेंदा गांव निवासी मक्खन लाल खेती करते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी विधि को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। किसान मक्खन लाल ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल से बेटी इलाज चल रहा था। इसी बीच बेटी के शरीर पर में छोटे-छोटे छाले निकल आए। बुधवार की रात उसकी ज्यादा बिगड़ गई।
परिजन विधि को लेकर तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद उसके घर वाले रोने-बिलखने लगे। अस्पताल से शव लेकर लौटे परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी चायल के अधीक्षक डाॅ. ललित सिंह ने इस मामले की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी दवा के रिएक्शन के कारण ऐसा हुआ हो। एक टीम गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें