फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से बाइक सवार खाद विक्रेता की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
fertilizer seller died in a road accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन तिराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खाद विक्रेता की मौत हो गई। जबकि साथी खाद विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अफजलपुर बारी निवासी रामचंद्र (35) पुत्र श्यामलाल खाद-बीज की दुकान चलाता था। शनिवार की दोपहर वह साथी व्यापारी मानसिंह (32) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी जवई पड़री को लेकर किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। रास्ते में उदिहिन तिराहे के पास सिराथू से धाता की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर लगने से बाइक चला रहा रामचंद्र छिटकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
आननफानन स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी मानसिंह को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घरवाले बदहवास हालत में रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ट्रक समेत कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें