फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली संकट से धान की फसल के खराब होने का डर

Thu, 20 Jul 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिनों से पइंसा व आसपास के कई गांवों में बिजली संकट है। अघोषित कटौती के कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। रोपी गई धान की फसल के खराब होने को लेकर किसान भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन सिराथू में 63 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर जब से फुंका है, तब से पइंसा, कूरा और घटमापुर के लोग बिजली की अघोषित कटौती से जूझ रहे हैं। राजेश यादव, ओम चंद, मुन्ना, गया प्रसाद, मुकेश, सत्येंद्र आदि किसानों का कहना है कि सिराथू उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है।
ट्रांसमिशन का ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण क्षेत्र में कटौती की जा रही है। किसी दिन दो घंटे तो किसी दिन महज ढाई घंटे बिजली ही मिल रही है। धान की रोपी गई फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। निजी नलकूप वाले किसानों के सामने भी सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्मी और पेयजल की भी समस्या है। वहीं एसडीओ सिराथू प्रभात मिश्रा का कहना है कि ट्रांसमिशन में दूसरा ट्रांसफॉर्मर आ गया है। उसे लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही उम्मीद है कि 22 जुलाई तक समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें