फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिर से उठा पिता का साया...अधूरी रह गईं अरमानों की तैयारियां

Tue, 03 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
यमुना घाट पर रोती-बिलखती ​शिक्षक की पत्नी व बेटियां- संवाद
विज्ञापन
जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब चीत्कार है। 25 फरवरी को लापता हुए सहायक अध्यापक कृष्णा बाबू वर्मा का शव मिलने के बाद परिवार गहरे शोक में डूबा है। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता के अचानक चले जाने से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


परिवार में तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी रागिनी की शादी 27 अप्रैल को तय है। घर में कपड़े, कार्ड और अन्य तैयारियां हो रही थीं। परिजनों के अनुसार कृष्ण बाबू हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी खुद निभाना चाहते थे। बारात की व्यवस्था से लेकर मेहमानों के स्वागत तक की उन्हें चिंता थी। यमुना घाट पर पिता की बातें याद कर छाेटी बेटी मेघना बिलखती रही।

पत्नी सीमा वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पति पर विभागीय कार्य का अतिरिक्त दबाव था। उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बीएलओ का कार्य करने में असमर्थता जताई थी। पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


पत्नी के अनुसार बेटी की शादी और घर की जिम्मेदारियों के बीच वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे। ऊपर से बीएलओ कार्य के अतिरिक्त दबाव से उनके पति पूरी तरह टूट चुके थे। हालांकि, कनैली प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि सहायक अध्यापक ने कभी भी लिखित रूप से कार्य से असमर्थता व्यक्त नहीं की।

इस मामले में सुखलाल प्रसाद वर्मा (एसडीएम सदर) ने बताया कि विभागीय रूप से सहायक अध्यापक पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला गया था। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।

यमुना घाट पर रोती-बिलखती शिक्षक की पत्नी व बेटियां- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें