फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट के दोषी पिता-पुत्र को सजा

Sun, 08 Oct 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्पेशल जज पॉक्सो उत्कर्ष यादव की अदालत ने बालिका से छेड़खानी और उलाहना देने पर मारपीट के दोषी पिता-पुत्र को सजा सुनाई है। छेड़खानी के आरोपी बेटे को दो साल और मारपीट के आरोपी पिता को एक माह की सजा दी गई है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में 13 सितंबर 2020 को एक बालिका खेत गई थी। इस दौरान अगियौना गांव के पंडा उर्फ राम अभिलाष ने छेड़खानी की। बालिका ने यह बात घर जाकर बताया तो पीड़ित परिवार के लोग उलाहना देने पंडा के घर गए। वहां परिजनों के साथ मारपीट की गई। घटना में दो लोगों को चोट भी आई थी। मामले में पंडा और फूलचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। अभियोजन की तरफ से एजीडीसी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने पीड़िता सहित छह लोगों की गवाही कराई। अदालत ने छेड़खानी के दोषी पंडा को दो साल की सजा व दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पंडा के पिता फूलचंद्र को एक माह की सजा सुनाई गई। अदालत के आदेश के बाद कोर्ट ने आरोपी बाप-बेटे को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें