फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र व रिश्तेदार की मौत, प्रयागराज से कानपुर जाते समय हुआ हादसा

Sun, 18 May 2025 11:59 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

Accident In Kaushabi : कौशाम्बी के सैनी में कानपुर हाईवे पर रविवार की भोर में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मारे गए लोग कानपुर के रहने वाले थे और प्रयागराज शहर में रहकर कपड़ों की फेरी लगाते थे। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली के कनवार बॉर्डर के समीप रविवार की भोर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र व रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर रहे परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना अंतर्गत रनधीरपुर गांव का मोहब्बत सिंह (48) परिवार व रिश्तेदार के साथ प्रयागराज शहर में रहकर कपड़े की फेरी का काम करते था।

विज्ञापन


रविवार की सुबह चार अलग अलग मोटर साइकिलों से दस लोग वापस कानपुर लौट रहे थे। भोर साढे़ चार बजे जैसे ही कनवार बार्डर के पास पहुंचे मोहब्बत सिंह की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोहब्बत सिंह व बाइक चला रहा 18 बेटा लवकुश और रिश्तेदार पिंटू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद पिंटू को जिला मेडिकल कॉलेज मंझनपुर, मोहब्बत सिंह को सीएचसी सिराथू और लवकुश को कड़ा सीएचसी ले गए। इस दौरान डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें