फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से पिता- पुत्र घायल

विज्ञापन
घायल मनोज कुमार - फोटो : Archive
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के मजरा ककराली मोड़ के पास शनिवार को बाइक की टक्कर से पिता- पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धुमाई निवासी मनोज कुमार पुत्र हरिलाल अपने पांच वर्षीय पुत्र अर्जुन को बाइक से घुमाने के लिए निकले थे। ककराली मोड़ के पास अजुहा की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया जबकि मनोज कुमार और उनका पुत्र अर्जुन घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलते ही परिजन दोनों को उपचार के लिए अजुहा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने पांच वर्षीय अर्जुन की हालत गंभीर बताई है।

घायल मनोज कुमार- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें