फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में बाप-बेटे ने की हर्ष फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
Father and son cheered on birthday party, case filed - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के जलालपुर घोषी गांव में तीन दिन पहले बर्थडे पार्टी के दौरान पिता-पुत्र को हर्ष फायरिंग भारी पड़ गई। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी के बाद पिता-पुत्र भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

जलालपुर घोषी निवासी वीरेंद्र केसरवानी के एक वर्षीय बेटे शुभम का रविवार को जन्मदिन था। वीरेंद्र ने इसको लेकर पार्टी रखी थी। पार्टी में रिश्तेदारों के अलावा क्षेत्रीय लोगों को भी बुलाया गया था। इसी बर्थडे पार्टी में गांव के जिलाजीत यादव और उनके बेटे भी पहुंचे थे। इस दौरान बाप-बेटे ने रिवाल्वर व राइफल से फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को फायरिंग के आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर, वायरल वीडियो की भनक लगने के बाद पिता-पुत्र भूमिगत हो गए हैं। इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें