फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेल नहीं गए पिता-भाई, कोर्ट से मिली थी जमानत

Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव की विवाहिता अंकिता तिवारी के कथित हत्या प्रकरण में लड़की के पिता शारदा प्रसाद और भाई गोपाल मिश्रा को जेल नहीं भेजा गया था। पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके चलते पति राजू तिवारी को जेल जाना पड़ा था। केस की जांच के दौरान खोजबीन में अंकिता दिल्ली में अपने मौसेरे भाई के साथ मिली तो मामला पलट गया था। पुलिस ने साजिश के आरोप में अंकिता के पिता, भाई समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें