फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली

Thu, 25 Dec 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा के किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन में भी बिजली मिलेगी। किसानों का कहना है कि रात में शीतलहर और कड़ाके की ठंड में सिंचाई करने में  दिक्कत होती है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने पत्र भेजकर अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर बदलकर किसानों को दिन में बिजली मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र टेंवा गांव के अवनीश त्रिपाठी, पश्चिमशरीरा के रमेश सिंह, जाठी के मान सिंह, नैनुआ सलेमपुर के गबोर यादव, इचौली के सत्यदेव दूबे, म्योहर रामलखन सिंह, अजय कुमार सिंह, विसारा के रामनेवाज, गिरिसा के छेदीलाल, भीखागर्ग के पुरवा के संगमलाल आदि का कहना है कि बिजली विभाग की मनमानी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सिर्फ रात में ही दी जाती है। इससे शीतलहर और कड़ाके की ठंड में किसानों को सिंचाई करने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है। किसानों का कहना है कि अवर अभियंता और उपखंडीय अधिकारी को अवगत कराया गया है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंझनपुर में मंगलवार को गोष्ठी आयोजित की गई थी। इसमें किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र भेजकर  रोस्टर बदलकर किसानों को बिजली मुहैया कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि किसानों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें