फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी से कर्ज लेने वाले किसान पाएंगे बीमाराशि

Tue, 28 Apr 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुई फसलों की बीमाराशि केसीसी से ऋण लेने वाले किसानों को भी मिलेगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक में डीएम ने केसीसी से कर्ज लेने वाले किसानों को फसलों की बीमा राशि का जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुए किसानों की मदद पर चर्चा की गई। डीएम ने बैंक के अफसरों को केसीसी से खेती के लिए ऋण लेने वाले किसानों को उनकी फसलों की बीमाराशि का जल्द भुगतान कराने का निर्देश दिया। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि जिले के 6235 किसानों को जल्द ही फसल बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।

 कहा कि इसके लिए सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों, एचडीएफसी के प्रतिनिधि और अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक को 27 मई तक का समय दिया गया है। बताया कि इस संदर्भ में 28 मई को दुबारा बैठक बुलाकर फसल बीमा राशि वितरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सीडीओ भोलानाथ मिश्र, एडीएम रामसूरत पांडेय, उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान आदि अन्य अफसर और बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें