फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसानों को स्वस्थ मिट्टी और वैज्ञानिक खेती का दिया संदेश

Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
धुमाई गांव में किसानों को जागरूक करते कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह। श्रोत: स्वयं
विज्ञापन
विकास खंड कड़ा के धुमाई गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, वैज्ञानिक खेती अपनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, कौशाम्बी के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि खेत किसान की सबसे बड़ी पूंजी हैं। मिट्टी स्वस्थ रहेगी तो उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी। एडीओ कृषि भगवती प्रसाद मौर्य ने कहा कि खेत बचाओ अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए उपजाऊ धरती बचाने का प्रयास है। वहीं मृदा वैज्ञानिक केवी हरि ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें