फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
चायल तहसील के बाहर समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर धरना देते किसान कार्यकर्ता। संवाद, - फोटो : credit
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तहसील परिसर के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेताया कि समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि भूमि कब्जा, चकबंदी, बिजली आपूर्ति, खाद-बीज की उपलब्धता, जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। धरने में तहसील अध्यक्ष मो. शाहिद, आशीष शुक्ला, शनि मिश्रा, राजन उपाध्याय, विजय यादव, रामसरन, सुनीता, अनीता, किरन, फूलकली समेत बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें