फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कलक्ट्रेट में किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। किसानों ने सिंचाई, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नेवादा के बड़ा पिपरहाटा में सिंचाई व्यवस्था न होने से सैकड़ों बीघा जमीन परती पड़ी है। वहीं, कच्चे रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बिदनपुर ककोड़ा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के बावजूद सप्लाई शुरू न होने पर भी नाराजगी जताई गई। साथ ही छुट्टा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए गोशाला निर्माण की मांग उठाई गई। किसानों ने प्रशासन से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें