फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों का बीमा अवश्य कराएं किसान

विज्ञापन
Farmers must insure crops - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
फसलों का बीमा अवश्य कराएं किसान
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में दो दिवसीय किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया
मंझनपुर। उद्यान विभाग की ओर से कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को दो दिवसीय किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विधायक सदर लाल बहादुर एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय दो गुनी करने के लिए कृत संकल्प है। इसीलिए खेती-किसानी से जुड़ी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक, व्यावसायिक एवं वैज्ञानिक खेती करने का आवाहन किया। विधायक ने परंपरागत खेती के अलावा वैकल्पिक एवं नकदी खेती करने का सुझाव दिया। साथ ही फसलों में कम से कम रासायनिक उर्वरक इस्तेमाल करने की सलाह दी। ड्रिप एवं स्प्रिंकलर विधि से किसानों को खेती करने के लिए प्ररित किया। गोष्ठी में डीएम ने सरकार द्वारा किसान हित में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि हर किसान अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। इसके साथ ही किसान क्रेडिट योजना से लाभान्वित होकर अपनी आमदनी में इजाफा करें। बताया कि 31 जुलाई तक अभियान चलाकर केसीसी बनाई जा रही है। इसमें पशु और मत्स्य पालकों का भी क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों सेे भूमि परीक्षण कराने के साथ ही जल संरक्षण के तहत पानी बचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में अन्ना मवेशियों को रखने की व्यवस्था की गई है। जबकि कुछ ग्रामीण अपने पालतू मवेशी भी छोड़ दे रहे हैं। ऐसे पशु पालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने का प्राविधान है। इसके बावजूद भी किसी ने अपने मवेशी छोड़ा तो उसके खिलाफ एफआईआर करा दी जाएगी। गोष्ठी में उप निदेशकै उद्यान, उपनिदेशक कृषि के साथ ही डीएचओ और सीवीओ समेत तमाम किसान उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम ने मेले में लगी प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें