फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

चरवा। इलाके के कठरा गांव में बुधवार की सुबह खेतों की ओर घूमने गया एक युवक हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कठरा गांव निवासी कमरजीत (28) पुत्र सोहनलाल खेती करके परिवार का गुजारा करता था। बुधवार सुबह वह धान की फसल लगाने के लिए खेतों की तरफ गया था। खेत के समीप स्थित नलकूप के पास पहुंचते कमरजीत ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की जर्जर और ढीली तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। खेत मे काम कर रहे लोगों ने कमरजीत को आनन फानन इलाज के लिए प्रयागराज एसआरएन ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें