फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय किसान दिवस पर सम्मानित किए गए किसान

Wed, 24 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय किसान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञानियों, किसानों समेत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और किसानों के मसीहा थे। इस दौरान कृषि और श्रीअन्न योजना समेत प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए गौसपुर गांव निवासी बिहारी लाल, बैंगवा फतेहपुर निवासी अनुज कुमार, काजीपुर निवासी नेम कुमार, छीतापुर निवासी श्याम बाबू, अमनीपुर लोकीपुर गांव निवासी भानु प्रताप, गिरिया खालसा निवासी शीलू एवं रतगहा गांव की सीता निगम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मीनाक्षी सक्सेना, डॉ. अमित केशरी, विनयधर शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें