फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने  गुरुवार को डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर समस्याओं का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। चेताया कि जल्द ही मांगे पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 वरिष्ठ भाकियू नेता सुशील सिंह की अगुवाई में गुरुवार को डायट मैदान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों को सिंचाई के लिए बिजली व पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कहा कि नहरों में समय पर पानी नहीं आता तो शासन की घोषणा के मुताबिक बिजली आपूर्ति भी नहीं की जाती। इसके अलावा अवारा पशुओं से नष्ट हो रही फसलों की सुरक्षा कराने, भूमि विकास बैंक प्रयागराज से कौशांबी में स्थापित कराने, बिजली के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की गई।

बाद में कार्यकर्ताओ ंने कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम के अलावा शांताराम, सिद्धशरण गुप्ता, चंदू तिवारी, मोती लाल, सूर्यभान, बच्चालाल, धर्मराज तिवारी, देवराज तिवारी, गनेश, अलोपी, विजय सिंह, संपूर्णानंद, रणवीर सिंह समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें