बुधवार के दिन भी उन्होंने पांच अलग-अलग टीमें बनाई। शाम करीब पांच बजे उसकी बनाई हुई टीम ने एक करोड़ रुपये जीत लिए। इस बात की जानकारी हुई तो फौरन नीरज सिंह ने ड्रीम इलेवन एप के वायलेट से जीते हुए एक करोड़ की राशि को अपने खाते में विड्रा कर लिया। एक करोड़ रुपए जीतने वाले नीरज सिंह और उसके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्षेत्र के लोग, दोस्त यार और नातेदार नीरज सिंह की इस सफलता पर घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं।
काफी रुपया हुआ बर्बाद
नीरज सिंह ने बताया कि पिछले छह साल में उन्होंने टीम बनाने में काफी रुपया खराब किया था। काफी लंबे और पुराने प्रयास के बाद उन्होंने यह रकम जीती है। उन्होंने बताया कि उनका मूल काम अध्यापन है, लेकिन अब वह अध्यापन के साथ-साथ ड्रीम इलेवन एप पर भी समय निकाल कर काम करेंगे।