फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता ने एसडीएम को लिखा धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता ने एसडीएम को लिखा धमकी भरा पत्र
विज्ञापन

करीबी के पक्ष में फैसला नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी चेतावनी
एसडीएम की तहरीर पर चरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उप जिलाधिकारी चायल ज्योति मौर्या की अदालत में लंबित एक मामले में अपने करीबी के पक्ष में फैसला सुनाने को लेकर एक किसान नेता ने धमकी भरा पत्र लिखा। धमकी वाला पत्र किसान नेता ने अपने लेटर पैड पर लिखकर डाक से भेजा था। मामले में एसडीएम ने चरवा कोतवाली में किसान नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चायल तहसील में चरवा खुर्द गांव का एक भूमि विवाद लंबित है। इस मामले में गांव के ही भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय एक पक्ष से पैरवी कर रहे हैं। पिछले दिनों किसान नेता के लेटर पैड पर एसडीएम को धमकी भरा पत्र मिला। पत्र डाक से भेजा गया था। पत्र में किसान नेता ने अपने करीबी के पक्ष में फैसला देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने चरवा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनका कहना
किसान नेता के लेटर पैड पर धमकी भरा पत्र डाक से आया था। पुलिस को पत्र व तहरीर दे दिया गया है। जांच में यह साफ हो जाएगा कि पत्र नेता ने लिखा है या किसी ने उसके लेटर पैड का गलत इस्तेमाल किया।
ज्योति मौर्या, एसडीएम चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें