चरवा कोतवाली के फरीदपुर गांव में सप्ताह भर पहले क्रशर की चपेट में आने से जख्मी हुए किसान की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
फरीदपुर गांव निवासी राम समुंदर (45) किसान थे। परिजनों के मुताबिक पांच मई को क्रशर से ट्रैक्टर की सहायता से गन्ना पेराई कर रहे थे। इस दौरान वह दौरान वह हादसे का शिकार हो गए थे।
परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की भोर में इलाज के दौरान राम समुंदर का दम टूट गया। राम समुंदर की मौत के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।