सैनी थाना क्षेत्र के नब्बे माजरा डोल्मा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव (50) की मंगलवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने का आरोप लगाया है।
चंद्रशेखर यादव किसानी करते थे। पत्नी सरोज देवी के अलावा एक बेटा व दो बेटियां हैं। बेटे ने बताया कि मंगलवार रात अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की ठंड लगने से मौत हुई है।