दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार सुबह मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग पार कर रहे किसान की मालगाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा देख खेत में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने क्षेत्र के प्रधानों को बुलाया तो शव की पहचान हुई।
संदीपनघाट कोतवाली कोतवाली के मरधरा के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पार कर रहे करीब 60 वर्षीय वृद्ध की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। रेलवे लाइन के किनारे खेत में काम कर रहे लोगों ने हादसा देखा तो तत्काल पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे पहुंचे मूरतगंज चौकी प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने क्षेत्र के प्रधानों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया।
पट्टी परवेजाबाद गांव के प्रधान रामनरेश ने शव की पहचान बदलेपुर निवासी शंकर लाल (60) के रूप में की। घटना की जानकारी होने पर शंकर लाल के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शंकर लाल किसानी करते थे। सुबह वह घर से मूरतगंज बाजार जाने की बात कहकर निकले थे।