फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
farmer died in road accident, his son is serious
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी कोतवाली के पिंडरा चौराहे के समीप शुक्रवार की रात बाइक की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में साथ रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के बटबंधुरी गांव का 55 वर्षीय छेदीलाल शुक्रवार को मोपेड से खीरा लेकर अपने आठ वर्षीय बेटे विकास के साथ बाजार गया था। परिवार वालों का कहना है कि देर शाम तकरीबन आठ बजे लौटते समय रास्ते में पिंडरा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में छेदीलाल व उसका बेटा विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर इलाज शुरू करते इससे पहले ही छेदीलाल की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छेदीलाल के पास रहे मोबाइल के जरिये परिवार वालों को खबर दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छेदीलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें