फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, मौत
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव के समीप हुआ हादसा, कोहराम
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव के समीप शनिवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

करारी के बभनकांटी गांव का रामसुख (40) पुत्र प्रेमप्रकाश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार रात वह किसी काम से निटोढ़ूपर गांव जा रहा था। रास्ते में बिदांव गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर उसके पैरों को रौंदते हुए गुजर गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने आननफानन घायल किसान को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दरअसल, ट्रैक्टर किसान के चचेरे भाई का ही था। इसलिए परिजनों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें